भिण्ड, 16 जून। मप्र सरकार के निर्देशानुसार नगर परिषद कार्यालय आलमपुर द्वारा 16 से 18 जून तक तीन दिवसीय मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र हिताग्रहियों तक सीधे लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं का मौके पर निराकरण किया जा रहा है। नगर परिषद के सभागार में बीते मंगलवार को आयोजित मुख्यमंत्री जनकल्याण शिविर में राजस्व विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, महिला बाल विकास विभाग, स्वास्थ विभाग, पशु चिकित्सा विभाग सहित नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। जिसमें पात्र हिताग्रहियों को शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से विभिन्न विभागों द्वारा आवेदन लिए गए एवं कई हिताग्रहियों के प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया है। जनकल्याण शिविर के दौरान प्रथम दिन 35 आवेदन आए है। जिसमें महिला बाल विकास संबंधित 3, राजस्व विभाग से संबंधित एक एवं नगर परिषद से संबंधित 31 आवेदन प्राप्त हुए हैं। जिसमें 27 आवेदन स्वीकृत, 7 अस्वीकृत और एक आवेदन लंबित है। इस अवसर पर प्रभारी मुख्य नपा अधिकारी दिलीप वर्मा, लिपिक राहुल सिंह गुर्जर, सचिन भदौरिया, डॉ. नीलकमल रायकवार, टिंकू कौरव, विक्की गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


