भिण्ड, 16 जून। बार एसोसिएशन लहार के अध्यक्ष विकास विरथरे का पूर्व मंत्री एवं पूर्व सांसद अनूप मिश्रा, सेवानिवृत्त डीएसपी केडी सोनकिया, पूर्व विधायक मथुरा प्रसाद महंत ने सोमवार को लहार में पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। उन्होंने कहा कि वकीलों को समाज के कमजोर वर्गों को कानूनी सहायता देने के लिए प्रेरित करें। इसे अपना परम कर्तव्य मानें एवं समाज के शोषित एवं पीड़ित वर्ग को न्याय दिलाएं। इस मौके पर विजय शर्मा, सूरज शर्मा आदि मौजूद रहे।
एमजेएस महाविद्यालय में युवा संगम रोजगार मेला 24 को
भिण्ड। मप्र शासन के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं जिला रोजगार कार्यालय, आईटीआई तथा जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र भिण्ड द्वारा युवा संगम (रोजगार, अप्रेंटिस तथा स्वरोजगार) मेले का आयोजन 24 जून को सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक शा. एमजेएस महाविद्यालय भिण्ड में किया जाएगा। जिसमें आमधनी प्रालि ग्वालियर, क्विक आईटी सालूशन इन कंटलजेंसी ग्वालियर, डिफरेंस मेनेजमेंट डेवलमेंट इंडिया प्रालि लखनऊ, एक्सिक बैंक गुड़गांव, एलआईसी भिण्ड, चेकमेट सिक्योरिटी ग्वालियर, एसआरएफ मालनपुर (केवल महिला), जमुना ऑटो पार्टस मालनपुर, चेकमेट सिक्योरिटी, ग्लोबल सिक्योरिटी सर्विस सूरत, एमपी एमकेवीवीसीएल भिण्ड, कोशल विकास केन्द्र ग्वालियर, राव्या वर्क फोर्स प्रालि लखनऊ, नीडेक प्रालि नीमराना राजस्थान द्वारा नि:शुल्क शिक्षित आवेदकों की भर्ती की जाएगी। आवेदक साक्षात्कार के समय 10वीं, 12वीं एवं स्नातक की मूल अंकसूची एवं अपने समस्त मूल-प्रमाण पत्र सहित एवं पासपोर्ट साइज के तीन फोटोग्राफ लेकर आएं। प्लेसमेंट ड्राइव उपस्थित होने वाले युवकों को कार्यालय द्वारा कोई यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।


