भिण्ड, 16 जून। नगर क्षेत्र मालनपुर में सोमवार को डिजिटल मालनपुर अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत नगर के सभी मकानों, दुकानों, होटलों, कंपनियों और प्रतिष्ठानों पर विशेष डिजिटल बारकोड डोर नंबर प्लेट लगाई जाएंगी। शासन का उद्देश्य नगर सेवाओं को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाना है, जिससे नागरिकों को घर बैठे सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
अधिकारियों ने बताया कि आने वाले समय में नगर परिषद की अधिकांश सेवाएं, जैसे- कर भुगतान, संपत्ति का विवरण, शिकायत निवारण, सफाई व्यवस्था, जलकर और अन्य नागरिक सुविधाएं इसी डिजिटल बारकोड प्रणाली से संचालित की जाएंगी। प्रत्येक बारकोड में संबंधित भवन और प्रतिष्ठान की पूरी जानकारी सुरक्षित रहेगी, जिससे प्रशासनिक कार्यों में तेजी और पारदर्शिता आएगी। अभियान के शुभारंभ के दौरान नागरिकों से अपील की गई कि वे अपने घर, दुकान, होटल, कंपनी और अन्य प्रतिष्ठानों में डिजिटल बारकोड प्लेट अवश्य लगवाएं और नगर को डिजिटल बनाने में सहयोग करें।
डिजिटल मालनपुर अभियान नगर को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे नागरिक सेवाओं का लाभ अधिक सरल, तेज और पारदर्शी तरीके से मिल सकेगा। इस अभियान में संबंधित एजेंसी राज केयर इन्फो विजन न्यू दिल्ली के नेतृत्व में एवं नगर परिषद नगर टीम द्वारा इस आयोजन की शुरुआत की गई। जिसमें नप अध्यक्ष रायश्री मुकेश किरार, सीएमओ रेहान अली, पूर्व मण्डी अध्यक्ष मेहता सिंह गुर्जर, उदय सिंह कुशवाह, सुरेन्द्र गौड़ आदि ने लोगों को जागरुक किया। नगर वासियों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप एक सराहनीय कदम बताया है। प्रशासन को उम्मीद है कि जनसहयोग से मालनपुर जल्द ही पूरी तरह डिजिटल नगर के रूप में अपनी पहचान स्थापित करेगा।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


