Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » डांसिंग गर्ल विवाद खजुराहो की रति प्रतिमाओं में हड़कंप

डांसिंग गर्ल विवाद खजुराहो की रति प्रतिमाओं में हड़कंप

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 16, 2026

– राकेश अचल

भारत में सनातन का भूत कहिये या सनातन की सनक अब सिंधु घाटी सभ्यता की सबसे मशहूर और ऐतिहासिक धरोहरों में से एक मोहन जोदड़ो की डांसिंग गर्ल की मूर्ति आज एक बार फिर कट्टर पंथियों के निशाने पर है।
आपको बता दूं कि ये नृत्यकृति 10.5 सेंटीमीटर की है। यह छोटी सी कांसे की मूर्ति आज से करीब 4500 साल पहले लॉस्ट-वैक्स कास्टिंग (मोम की ढलाई) तकनीक से बनाई गई थी। साल 1926 में जब ब्रिटिश पुरातत्ववेत्ता अर्नेस्ट मैके को मोहन जोदड़ो में खुदाई के दौरान यह मिली, तब से लेकर आज यानी साल 2026 तक इस मूर्ति को देखने, समझने और इसकी व्याख्या करने के नजरिए में जमीन-आसमान का अंतर आ चुका है।
इस मूर्ति को लेकर ताजा बहस हाल ही में एनसीईआरटी की किताबों में इसके चित्रण और सेंसरशिप को लेकर शुरू हुई है और दूसरी है इसकी सनातन बहस जो दशकों से इसके धार्मिक, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक अस्तित्व को लेकर चली आ रही है। यह मूर्ति एक तरह से अंधों का हाथी है। किसी को यह नाचने वाली अल्हड़ लड़की लगती है, तो कोई इसे आदि-पार्वती का रूप में देखता है। किसी को यह मातृत्व की प्रतीक मदर गॉड नजर आती है।
यह डांसिंग गर्ल एक बार फिर तब सबसे बड़े विवादों में घिर गई, जब राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत कक्षा 9वीं के लिए कला शिक्षा की अपनी पहली नई किताब मधुरिमा जारी की। इस किताब के पहले अध्याय इतिहास की कलाएं में इस ऐतिहासिक मूर्ति की एक ऐसी तस्वीर छापी गई है, जिसमें उसका धड़ धुंधला किया हुआ दिखाई देता है। मूर्ति से वक्ष और गुप्तांग के उभार हटा दिए गए हैं। ऐसा लगता है कि जैसे मूर्ति के नग्न स्वरूप को ढकने के लिए उसे कपड़े पहना दिए गए हों या उसे छुपाया गया हो। मजे की बात यह है कि पिछले ढाई दशक से अधिक समय से यह मूर्ति परिषद की इतिहास की किताबों में अपने मूल स्वरूप में छपती आ रही थी। यहां तक कि पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में भी इसके मूल स्वरूप से छेड़छाड़ नहीं की गई।
इतिहासकार मिशेल डैनिनो ने खुलासा किया कि परिषद इस स्टैच्यू की तस्वीर को इंडस वैली सिविलाइजेशन वाले चैप्टर की कवर इमेज बनाने से हिचकिचा रहा था, क्योंकि वह नग्न है और विवाद का कारण बन सकती है। डैनिनो के अनुसार अगर हम बच्चों को इतिहास का मूल रूप नहीं दिखा सकते तो फिर उन्हें नेशनल म्यूजियम जाने से भी रोक देना चाहिए, जहां यह मूल मूर्ति और इसके जैसी कई अन्य देवियों व अप्सराओं की अर्ध-नग्न मूर्तियां रखी हुई हैं।
एनसीईआरटी का कहना है कि ऐसा जान-बूझकर नहीं किया गया है और मामले को समीक्षा के लिए टीम के पास भेज दिया गया है। डांसिंग गर्ल को लेकर चल रही ताजा बहस और सनातन बहस में एक गहरा अंतर्विरोध और समानता है। सनातन बहस इस बात को लेकर थी कि औपनिवेशिक इतिहासकारों ने भारत की एक गौरवशाली नारी आकृति को सिर्फ एक निर्वस्त्र नाचने वाली लड़की के रूप में सीमित कर दिया, जबकि वह कोई पूजनीय देवी या समाज की मार्गदर्शक हो सकती थी।
आज की ताजा बहस रूढ़िवादिता और सेंसरशिप के बीच फंसी है। मेरे खयाल से इतिहास को वैसे ही देखा जाना चाहिए जैसा वह था, न कि उसे आज के नैतिक मापदंडों के हिसाब से तोड़-मरोड़ कर पेश किया जाए। इतिहासकार ठीक ही कहते हैं कि कलाकृति का पेट या धड़ छुपाना असल में इतिहास की उस सच्चाई को छुपाना है जो यह बताती है कि 4500 साल पहले का भारतीय समाज कला, शरीर और अभिव्यक्ति को लेकर कितना सहज, प्रगतिशील और आधुनिक था।
यह ऐतिहासिक मूर्ति 1926 में मोहन जोदड़ो (जो अब पाकिस्तान के सिंध प्रांत में है) में एक घर की खुदाई के दौरान मिली थी। विभाजन के बाद हुए समझौतों के तहत यह मूर्ति भारत के हिस्से में आई और अब नई दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में रखी हुई है। मूर्ति पूरी तरह नग्न है, लेकिन उसने अपने बाएं हाथ में कंधे से लेकर कलाई तक लगभग 24-25 चूड़ियां पहन रखी हैं और दाएं हाथ में केवल 4 चूड़ियां या कंगन हैं। उसके गले में तीन बड़े पेंडेंट वाला एक हार है।
सवाल ये है कि आज की सनातनी सोच क्या डांसिंग गर्ल के बाद खजुराहो के मन्दिरों को चादरों से ढक देगी? हमारी शिल्पकला के साथ ये तालिबानी रवैया आखिर क्यों इस्तेमाल किया जा रहा है? मोहन जोदाड़ों में मिली या बाद में बनाई गई धातु, पत्थर और काष्ठ प्रतिमाओं को कपडे पहनाकर किस मानसिकता का परिचय दिया जा रहा है? देश में ग्यारसपुर की शाल भंजिका, बिहार की धोबिनी जैसी चर्चित प्रतिमाएं तो इस लिहाज से नष्ट कर देना चाहिए। खजुराहो के मन्दिरों पर बनी रतिक्रिया की प्रतिमाओं को काटकर फेंक देना चाहिए। मुमकिन है कि भाजपा सरकार नारी वंदन के तहत आने वाले कल में ये सब कर गुजरे। सवाल ये है कि एनसीईआरटी क्या देश के नागा साधु समुदाय को भी कपड़ा पहना सकेगा या उसका जोर मूक डांसिंग गर्ल पर ही चल सकता है।

Post Views: 16
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640866
Views Today : 1041
Who's Online : 3
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.