भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन एवं एसडीओपी मेहगांव संजय कोच्छा के मार्गदर्शन में अवैध शराब, नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाऐ जा रहे अभियान में अमायन थाना पुलिस ने एक कार से 15 से पेटी देशी मदिरा प्लेन जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र.27/26, 34(2) आवकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
जानकारी के अनुसार सोमवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक स्विफ्ट कार को पकड़कर चौक किया तो उसमें 15 पेटी देशी मदिरा प्लेन की पाई गई, चालक के पास शराब लाने व ले जाने के संबंध में कोई बैध लाइसेंस न होने से सफेद रंग की स्विफ्ट वीडीआई कार क्र. एम.पी.06 सी.ए.4021 में देशी मदिरा प्लेन की 15 पेटी जब्त की गई। जिसकी कीमत कार सहित 50 लाख रुपए है। आरोपी का कृत्य धारा 34(2) आबाकारी अधिनियम के तहत दण्डनीय होने स्विफ्ट कार को मय शराब के जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अमायन उपनिरीक्षक गिरीश शर्मा, प्रधान आरक्षक योगेन्द्र, कृपाराम, आरक्षक धर्मेन्द्र, अजय यादव, अभिमन्यु तोमर की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


