भिण्ड, 15 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा द्वारा जिले में फरार ईनामी बदमाश व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु अभियान चलाया जा रहा है। उक्त निर्देश के पालन में सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में पिछले तीन वर्ष से फरार दो स्थाई वारंटियों को ग्राम जामपुरा से गिरफ्तार किया गया है।
दोनों वारंटियों पर पुलिस अधीक्षक द्वारा तीन-तीन हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। वारंटियों को न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक प्रमोद तोमर, प्रधान आरक्षक रवि जादौन, सतेन्द्र भदौरिया, आरक्षक कमल तोमर, भूपेन्द्र तोमर, अजीत सिकरवार, दिलीप शाक्य, अतुल पाण्डेय, फिरोज खान, अवधेश चैहान अपर्णा दुबे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


