भिण्ड, 15 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग सप्ताह 15 से 21 जून के अंतर्गत राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भिण्ड के मार्गदर्शन एवं न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनुभूति गुप्ता की अध्यक्षता में उपजेल मेहगांव में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जबलपुर द्वारा सोमवार सुबह 7.30 बजे जबलपुर केन्द्रीय कारागार से इस अभियान का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम में बंदियों को प्रशिक्षित योगाचार्य ने विभिन्न प्रकार के योगाभ्यास सिखाए गए तथा निरंतर योगाभ्यास करने को प्रेरित किया गया। योगासन करने से क्या-क्या फायदे होते हंै और यह हमारे शरीर के लिए किस प्रकार से लाभकारी है, इस बारें में विस्तार पूर्वक समझाया गया। सभी कहा गया कि हमें प्रतिदिन योगाभ्यास करते रहना चाहिए एवं दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। जेल के समस्त बंदियों को सालसा लोगों युक्त योगा टी-शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर ममता नार्वे उपजेल अधीक्षक मेहगांव, जेल का स्टाफ एवं पीएलव्ही मुकेश कर्ण उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


