भिण्ड, 15 जून। भारतीय जनता पार्टी गोहद नगर मण्डल द्वारा भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व विधायक गोहद एवं मप्र शासन के पूर्व मंत्री लालसिंह आर्य के जन्मदिन पर शासकीय अस्पताल गोहद में मरीजों को फल एवं मिष्ठान वितरण किया गया तथा पांच छायादार पौधों का रोपण कर उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालसिंह आर्य ने अपने राजनीतिक जीवन में गोहद विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। एक साधारण कारीगर परिवार से निकलकर राजनीति में अपनी मेहनत, संघर्ष और जनसेवा के बल पर उन्होंने उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उनके मंत्री एवं विधायक कार्यकाल में क्षेत्र में अनेक विकास कार्य संपन्न हुए, जिनका लाभ आज भी जनता को मिल रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मरीजों का हालचाल जाना, फल-मिष्ठान वितरित किए तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने ईश्वर से लालसिंह आर्य के स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घ जीवन की प्रार्थना की। इस अवसर पर महेन्द्रपाल सिंह बघेल, लाखन सिंह गुर्जर, संजय झा, मुन्नालाल माझी, दशरथ घुरैया, भीकम कौशल, विवेक जैन, मदनलाल श्रीवास, इंदल सिंह गुर्जर, राहुल खुरासिया, प्रमोद कामत, पुष्पेन्द्र गुर्जर, उमर खान, रामनिवास रजक, रिंकू भटेले, बीरू खटीक, विद्याराम सेजवार, अशोक सिंह गुर्जर, राजेन्द्र गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, धीरेन्द्र श्रीवास्तव, गुलफाम पठान, रामकुमार गौड, चन्द्रशेखर शर्मा, मुन्नासिंह तोमर, धर्मेन्द्र कंषाना, लला कुशवाहा, राजेश नागर, दिनेश धनेलिया, राजेश शर्मा, अर्चना शर्मा, उमा राठौर, सुमन गुप्ता आदि उपस्थित थे।
सेवा दिवस के रूप में मनाया लालसिंह आर्य का जन्मदिन
मौ। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता लाल सिंह आर्य के जन्मदिवस के अवसर पर भाजपा मंडल मौ द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यकर्ताओं ने हनुमान चालीसा पाठ, पौधारोपण एवं फल वितरण कर जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान हनुमानजी की पूजा-अर्चना एवं सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आर्य के दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करते हुए उनके द्वारा समाज और संगठन के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।


