– दो राजस्व निरीक्षकों के विरुद्ध जुर्माना वेतन से वसूल करने के लिए निर्देश
भिण्ड, 15 जून। राजस्व प्रकरण में सुनवाई के दौरान एसडीएम विजय यादव ने राजस्व निरीक्षक मिहोना एवं रोन को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे, ताकि प्रकरणों का शीघ्र एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
दो प्रकरणों में सुनवाई के दौरान एसडीएम ने पाया कि राजस्व निरीक्षक मेंहोना एवं रोन को जांच हेतु पत्र सर्वप्रथम अक्टूबर एवं नवंबर 2025 में जारी किए थे जिनके क्रम में जांच प्राप्त न होने से एसडीएम ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए एवं जांचों के समय पर प्राप्त न होने से आवेदकों को होने वाली परेशानी को देखते हुए गंभीर लापरवाह दोनों राजस्व निरीक्षक बलवीर भदौरिया रौन एवं राम नारायण जाटव के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करते हुए एक-एक हजार का जुर्माना अधिरोपित करते हुए उक्त जुर्माने को दोनों राजस्व निरीक्षकों के माह जून के वेतन से वसूल करने के निर्देश देते हुए संबंधित तहसीलदारों को निर्देशित किया है कि तत्काल प्रकरण में जांच कर कर तीन दिवस के भीतर न्यायालय में प्रस्तुत करें।
यहां बताना होगा कि राजस्व निरीक्षक रामनारायण जाटव गंभीर लापरवाह प्रवृत्ति का है जिसके जिसके विरुद्ध कार्रवाई के लिए पत्र कलेक्टर भिण्ड को लिखा जा चुका है एवं उसके स्थान पर किसी अन्य बेहतर राजस्व निरीक्षक को नियुक्त करने का आग्रह भी कलेक्टर भिण्ड से किया गया है।

