भिण्ड, 12 जून। अधिक मास और सोमवती अमावस्या के उपलक्ष में महंत ब्रह्मऋषि महाराज के उत्तम स्वास्थ्य के लिए उनके भक्तों द्वारा असंख्य पार्थिव शिवलिंग निर्माण किया जाएगा। कुण्डेश्वर महादेव उदासीन आश्रम भिण्ड के पुजारी विजय महाराज ने बताया कि यह अधिक मास तृतीय वर्ष आता है, उसमें भी सोमवती अमावस्या है, आखिरी दिवस है, इस दिन शिवलिंग निर्माण करना भगवान का भजन, कीर्तन करने पर दस गुणा फल प्राप्त होता है, आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर सहभागिता करें। कार्यक्रम में सुबह 8 बजे से पार्थिव शिवलिंग निर्माण होगा, 11 बजे अभिषेक, पूजन, महाआरती कर विसर्जन किया जाएगा।
आपदा मित्र स्वयंसेवी वॉलेंटियर किए जा रहे पंजीकृत
भिण्ड। डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड भिण्ड उमेश कुमार शर्मा ने बताया कि जिला इकाई में मप्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण गृह विभाग मप्र शासन एवं होमगार्ड नागरिक सुरक्षा एवं आपदा प्रबंधन मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार जिले में आपदा मित्र स्वयंसेवी वॉलेंटियर पंजीकृत किए जा रहे हैं। इसके लिए 18 वर्ष से 40 वर्ष आयु तक के इच्छुक व्यक्ति कार्यालयीन समय पर कार्यालय डिस्ट्रिक्ट कमाण्डेंट होमगार्ड किला परिसर भिण्ड से संपर्क कर आपदा मित्र फार्म प्राप्त कर जानकारी भरकर पंजीकृत कराएं।


