भिण्ड, 12 जून। आलमपुर क्षेत्र में गुरुवार को आई जोरदार आंधी और पानी के कारण सेवढ़ा से आलमपुर आई 33 केव्ही विद्युत लाइन के 14 खम्बे टूट कर जमीन पर गिर गए हैं। जिससे आलमपुर सहित आस-पास के करीब दो दर्जन गांव पिछले दो दिन से अंधेरे में डूबे है। जिन लोगों के घरों एवं दुकानों में इन्वर्टर लगे हैं, उनके इन्वर्टर भी डिस्चार्ज हो गए हैं। जिससे उनके घरों और दुकानों में अंधेरा पसरा हुआ है। आलमपुर बाजार और बस्ती के अंदर सड़कों पर अंधेरे के कारण सन्नाटा पसरा दिखाई दे रहा है।
शुक्रवार देर शाम खबर लिखे जाने तक आलमपुर की बिजली आपूर्ति चालू नहीं हो पाई थी। बिजली विभाग के करीब 25-30 कर्मचारियों द्वारा शुक्रवार सुबह से ही कीचड़ युक्त खेतों में घुसकर नवीन बिजली के खंबे लगाने और बिजली के खंबों पर लाइन खींचने का कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। संभावना है कि देर रात तक आलमपुर की बिजली चालू हो जाएगी।
पीने के पानी की समस्या हुई उत्पन्न
आलमपुर की बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण कस्बे में पीने के पानी का संकट उत्पन्न हो गया है। कस्बे के 85 प्रतिशत हिस्से में नगर परिषद के बोरबेल से डायरेक्ट पानी की सप्लाई होती है। किन्तु बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण पिछले दो दिन से कस्बे के किसी भी वार्ड में बोरबेल से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में कस्बे के प्रत्येक वार्ड के लोगों को हैण्ड पंपों से पानी भरकर काम चलाना पड़ रहा है। तो वहीं आलमपुर बाजार में बिजली से चलने वाले सभी काम धंधे बंद पड़े हैं। बिजली व्यवस्था ठप होने के कारण लोगों को इस उमस भरी गर्मी में परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


