भिण्ड, 12 जून। मौ क्षेत्र के ग्राम मदनपुरा में 9वीं कक्षा की 14 वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप कर उसकी हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में बसपा का प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधि मण्डल ग्राम मदनपुरा पहुंचा और पीतिड़त परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की एवं कुछ आर्थिक सहयोग किया। प्रतिनिधि मण्डल में केन्द्रीय प्रदेश प्रभारी मनीष आनंद, मप्र प्रभारी एडवोकेट दिलीप बौद्ध, जोन प्रभारी अनिल रवि, एडवोकेट मनीष कतरोलिया, डॉ. रमेश कुशवाह, मनोज रजक, जिला अध्यक्ष सुरेश भैया, डॉ. सुनील पवैया, लवलेश खेर, धर्मेन्द्र गोयल, रमेश फौजी, ग्वालियर के जिलाध्यक्ष हकीम राजौरिया, मुरैना के जिलाध्यक्ष दीपेन्द्र बौद्ध, गजेन्द्र पाल, बेनीराम कुशवाहा, पार्षद रामअवतार एवं रामसनेही, वासुदेव कुशवाहा, संजय जाटव, वीरेन्द्र बिजावर, बीरेन्द्र जाटव, राजारम पाल, अनिल, राजकिशोर जाटव, अमोल, लालू माहौर, मुन्नालाल फौजी, विश्वनाथ गोयल, राजेन्द्र सहित बसपा के सेक्टर अध्यक्ष और कार्यकर्ता भी मदनपुरा पहुंचे।
बसपा के प्रदेश प्रभारी दिलीप बौद्ध और जोन प्रभारी अनिल रवि ने पार्टी ओर से गहरी संवेदना व्यक्ति की और बहन मायावती का संदेश उनके बीच में रखा। उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी घटना से मैं बहुत ही आहत हुई 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्ष की छात्रा के साथ गैंगरेप, हत्या जैसा जघन्य अपराध हुआ और मप्र सरकार कानून व्यवस्था में बुरी तरह से फेल है। दलित समाज पर आए दिन अन्याय, अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं, इन सबको रोकने के लिए बहुजन समाज के लोगों को विचार करना होगा कि राजनीतिक शक्ति कमजोर होने से समाज पर अन्य अत्याचार बढ़ रहे हैं। कांशीराम साहब ने कहा है कि जिनकी सरकार होती है, उनकी बहन, बेटियों की तरफ कोई आंख उठाकर भी नहीं देख सकता, आज बहुजन समाज पार्टी काजल के परिवार के साथ खड़ी है, बसपा का एक-एक कार्यकर्ता बहन काजल को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष करेगा, चाहे वह एसपी कार्यालय को घेरना हो, चाहे कलेक्टर कार्यालय को, हर हालत में दोषियों को फांसी की सजा मिले, उनके परिवार के लाइसेंस निरस्त हों, पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मिले, इसकी लड़ाई लड़ी जाएगी। पीड़ित परिवार को नौकरी मिले और प्रशासन ने काजल के अंतिम संस्कार से पहले जो पीड़ित परिवार से वादे लिखित में किए हैं उन सभी मांगों को यदि प्रशासन पूरा नहीं करती है तो बहुजन समाज पार्टी बहुत बड़ा आंदोलन भिण्ड जिले की धरती पर करेगी। उन्होंने मदनपुरा के लोगों को यह भरोसा दिलाया कि बहुजन समाज पार्टी आप सभी लोगों के साथ खड़ी है और इतने बड़े अपराध की पाल-पाल की रिपोर्ट बहन मायावती ने ली है और यह पूरे मदनपुरा की बात नहीं है, यह बेटी पूरे प्रदेश की और देश की बेटी के साथ अपराध हुआ है, इसलिए न्याय की लड़ाई में बहुजन समाज पार्टी पीछे नहीं हटेगी, पीड़ित परिवार को न्याय दिला कर रहेगी।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


