-1.19 लाख का हुआ था भुगतान
भिण्ड, 12 जून। जिले के मालनपुर स्थित मेरिगोल्ड पब्लिक स्कूल में 2021-22 और 2022-23 सत्र की अल्पसं यक छात्रवृत्ति में बड़ा घोटाला सामने आया है। मामले में थाना मालनपुर में एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को मिली जांच रिपोर्ट के अनुसार स्कूल ने फर्जी छात्रों के नाम पर एक लाख 19 हजार 700 रुपए की छात्रवृत्ति का भुगतान कराया। एएसपी पोर्टल पर भेजी गई एक्सेल सूची में मेरिगोल्ड पब्लिक स्कूल मालनपुर के इंस्टीट्यूट नोडल ऑफिसर शिवम कुमार और हेड ऑफ इंस्टीट्यूट विक्रम सिंह का नाम दर्ज है। जांच में पाया गया कि सूची में दर्ज अधिकांश छात्र-छात्राएं संस्था में कभी अध्ययनरत ही नहीं थे। साथ ही सूची में दर्ज संस्था प्रमुख भी स्कूल में कभी कार्यरत नहीं रहे। जांच समिति ने इसे कूट रचित और संदिग्ध मानते हुए फर्जी सत्यापन कर छात्रवृत्ति भुगतान के लिए आवेदन अग्रेषित करने का आरोप लगाया है।


