– हितग्रही मूलक योजनाओं से संबंधित आवेदक कर सकेंगे आवेदन
भिण्ड, 12 जून। मप्र शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न हितग्राही मूलक योजनाओं के सफल क्रियान्वायन हेतु हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभ वितरण के उद्देशय से 12 से 18 जून तक जन कल्याण शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिसके क्रम में सर्वप्रथम अनुविभाग लहार के रौन ब्लॉक में 13 जून को सुबह 11 बजे से शिविर का आरंभ किया जाएगा। जिसमें समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी के अलावा जिलाधिकारी भी उपस्थित रहेंगे। जनकल्याण शिविर का आयोजन शा. उत्कृष्ट उमावि परिसर रौन में किया जाएगा। इस शिविर में रौन ब्लॉक से संबंधित ऐसे हितग्राही एवं नागरिक जिन्हें किसी योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त नहीं हुआ है या अन्य समस्या के संदर्भ में अपना आवेदन दे सकेंगे।
सीईओ ने गंदगी और अतिक्रमण पर जताई आपत्ति
भिण्ड। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी वीरसिंह चौहान ने जनपद पंचायत भिण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बाराकलां का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बाराकलां में सड़क के किनारे स्थित तालाब व नालियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान तालाबों और आसपास के स्थानों पर पड़े कचरे व अतिक्रमण पर आपत्ति जताते हुए उन्होंने तुरंत कचरा हटाने और अतिक्रमण नियमानुसार हटवाने के निर्देश दिए।

