– छूटे हुए छात्रों की बनाई जाएगी अपार आईडी
भिण्ड, 12 जून। राज्य शिक्षा केन्द्र मप्र भोपाल के आदेश के परिपालन में प्रत्येक शनिवार को मेगा अपार दिवस आयोजित करने के निर्देश हैं। उक्त निर्देशों के पालन में 13 जून को प्रत्येक विद्यालय स्तर पर मेगा अपार दिवस का आयोजन किया जाएगा। जिसकी मॉनीटरिंग खण्ड शिक्षा अधिकारी, खण्ड स्त्रोत समन्वयक एवं जन शिक्षकों द्वारा की जाएगी। समस्त संस्था प्रधानों को निर्देशित किया जाता है कि ऐसे विद्यार्थी जिनके अपार आईडी निर्मित नहीं हुई है को प्राथमिकता के आधार पर मेगा अपार दिवस पर विद्यालय में पालकों सहित बुलवाया जाना सुनिश्चित करें एवं मेगा अपार दिवस पर विद्यालय में निर्मित अपार आईडी की जानकारी से संकुल प्राचार्य को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे।

