भिण्ड, 12 जून। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क में रहने एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कंपनी द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 मई से प्रारंभ होकर प्रत्येक ग्राम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों को शामिल कर कलस्टर बनाए गए हैं। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गए कलस्टरों पर आगामी निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे।
महाप्रबंधक भिण्ड ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क, संवाद कर बिल सुधार, मीटर संबंधित, सर्विस केबल से संबंधित, कनेक्शन एवं भुगतान सहित तकनीकी सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत संपर्क अभियान के तहत 13 जून को ग्राम सुरपुरा, मानपुरा, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.एक, ग्राम ऐहतार, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.26, ग्राम छासद, कनावर, कठावहाजी, गोहद नगर के वार्ड क्र.10, ग्राम चंदोखर, कीटी, बरथरा, बरहा, बघेड़ी, बड़ोखरी, बगियापुरा, मेहदवा, दैपुरा, डोंडरी, कृपे का पुरा, आलमपुरा एवं 20 जून को ग्राम उदोतगढ़, दीनपुरा, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.7, ग्राम बरोही, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.21, ग्राम सपाड़, ऊमरी, भ्यानी, गोहद नगर के वार्ड क्र.11, ग्राम ऐनो, छैंकुरी, खुजा, चौरई, फरदुआ, भीकमपुरा, रायपुरा, निवसाई, कछार, सिमार, परोसा, मेहगांव नगर के वार्ड क्र.5 में शिविर लगाए जाएंगे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित

