Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Tuesday, September 29
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » खतरे में हैं सभी संवैधानिक संस्थाएं

खतरे में हैं सभी संवैधानिक संस्थाएं

Jagran TodayBy Jagran TodayJune 12, 2026

– राकेश अचल

कहावत है कि मौत अगर घर देख ले तो बचना मुश्किल होता है। मप्र और झारखण्ड से राज्यसभा चुनाव में चुनाव आयोग ने किसे हराना है, किसे जिताना है का तरीका खोज लिया है। अब मुमकिन है कि पार्षद का चुनाव भी इसी तरह हो और देश की सबसे बड़ी अदालत जान-बूझकर कह दे कि हम चुनाव प्रक्रिया नहीं रोक सकते।
मप्र में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र निरस्त करने के लिए 56 इंच का नहीं 72 इंच का सीना चाहिए था, चुनाव आयोग ने मीनाक्षी या उनकी पार्टी को सुने बिना ही अपना फैसला सुना दिया। जब केचुए की काटी मीनाक्षी राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट गई तो वहां भी उन्हें नहीं सुना गया। नामांकन रद्द होना हैरान नहीं करता, लेकिन इरादतन नामांकन रद्द करना और संख्या बल न होते हुए भी सत्ता पक्ष द्वारा उतारे गए उम्मीदवार को विजयी घोषित करना मरती हुई न्याय व्यवस्था का संकेत देता है। झारखण्ड में एक प्रत्याशी को नामांकन पत्र की तमाम खामियों को सुधारने की मोहलत देना और मप्र में बिना सुने नामांकन निरस्त करना ये प्रमाणित करता है कि केंचुआ कठपुतली है और देश की सबसे बड़ी अदालत भी अब भरोसे का मंच नहीं रहा।
लोकतंत्र का स्वास्थ्य किसी भी देश में निष्पक्ष, पारदर्शी चुनाव से मापा जाता है। अदालतों के फैसले लोकतंत्र और संविधान पर होने वाले हर प्रहार को रोकने के लिए होती है, किंतु ये दोनों सुरक्षा कवच ही जब कठपुतली की तरह काम करते नजर आने लगे तो समझिये कि लोकतंत्र का ‘राम- नाम सत्यÓ होने वाला है। यानि सन्निकट है। एक आम आदमी की तरह सब कुछ होते हुए भी मैं अदालतों का सम्मान करता था, अब ये सम्मान समय के साथ घट रहा है। देश की न्याय व्यवस्था में इतनी ताकत नहीं रही कि वो निरंकुशता को रोक सके। न्याय सिर्फ कानून की किताबों में लिखी दफाओं से नही होता। नीयत भी देखी समझी जाती है। पर अब कानून अपना काम न किताबों से करता दिख रहा है और न विवेक से। ये किसी व्यक्ति की आलोचना नहीं बल्कि एक संस्था की शुचिता का सवा है।
हम तमाम लोग दुष्यंत कुमार की परंपरा से आते हैं, इसलिए जब कभी केंचुआ या सुको गड़बड़ाता दिखता है तो हम दुष्यंत कुमार को याद करते है। वे कहते थे- मत कहो, आकाश में कुहरा घना है, यह किसी की व्यक्तिगत आलोचना है। उन्होंने तो ये भी कहा- सूर्य हमने भी नहीं देखा सुबह से, क्या करोगे, सूर्य का क्या देखना है। दुष्यंत कुमार के ही शब्दों में- इस सड़क पर इस कदर कीचड़ बिछी है,
हर किसी का पांव घुटनों तक सना है। पक्ष और प्रतिपक्ष संसद में मुखर हैं, बात इतनी है कि कोई पुल बना है। आज संकट घनघोर है। जनता को ये कहना बंद करना पड़ेगा कि कोउ नृप होय हमें का हानि… हानि हो रही है। लगातार हो रही है। हमारा लोकतंत्र, हमारी संप्रभुता, हमारा स्वाभिमान, हमारा संविधान, हमारे नागरिक अधिकार सब खतरे मे है। ये खतरा कोई कांग्रेस, कोई समाजवादी, कोई सेना, कोई तृणमूल नहीं टाल सकता। ये खतरा तभी टलेगा जब आम जनता एकजुट हो, अन्यथा योगी आदित्य नाथ सही कहते हैं कि बंटोगे तो कटोगे, लोग भी, दल भी, समाज भी, धर्म भी, हमारी नैति भी, हमारे मूल्य भी बच नहीं पाएंगे।
मैं बगावत का आव्हान नहीं करता, मैं जागरण की बात करता हूं। देश हमारा, संसद हमारी, सुप्रीम कोर्ट हमारा, केंचुआ हमारा। यदि हमीं इनकी परवाह नहीं करेंगे तो हमारा लोकतंत्र बचाने अमेरिका या चीन से तो कोई आने वाला है नहीं। सो संवैधानिक संस्थाओं को केंच बनने से रोकिये, अन्यथा समय और आने वाली पीढ़ियां हमें कभी क्षमा नहीं करेंगी। लोकतंत्र का गला घोंटने का इतना दुस्साहस तो आपातकाल लागू करने वाले शासक भी नहीं जुटा पाए थे।

Post Views: 22
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026

Comments are closed.

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
640884
Views Today : 1136
Who's Online : 1
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.