भिण्ड, 11 जून। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा सुशासन गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्षों की उपलब्धियां को लेकर भिण्ड विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने वनखण्डेश्वर मन्दिर पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना कर जलाभिषेक किया।
विधायक नरेन्द्र सिंह कुशवाह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 गौरवशाली वर्षों की पूर्णता तथा भारत के सबसे लंबे समय तक निरंतर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने के गौरवपूर्ण अवसर पर शहर के वनखण्डेश्वर महादेव मन्दिर में पूजा-अर्चना कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र के निरंतर विकास, समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष दीपेश तोमर, प्रदीप सिंह भदौरिया (टीपू), शोभित अग्रवाल, उपेन्द्र भदौरिया, पवन जैन, महेन्द्र कुशवाहा, ऋषि जैन, रिशु कुशवाहा, शालू कुशवाहा, राजा पुरोहित सहित कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


