भिण्ड, 11 जून। मप्र में कांग्रेस की राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी शहर द्वारा जिला अध्यक्ष धमेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी के नेतृत्व में गोल मार्केट स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष शांतिपूर्ण धरने का आयोजन एवं भूख हड़ताल की गई। इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा तथा विपक्ष की आवाज को दबाने के प्रयासों के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।
धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह भदौरिया पिंकी ने कहा कि राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस की उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतंत्र की भावना के विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता के दबाव में लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा है, जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा केवल महिलाओं के सम्मान और स्वाभिमान और अधिकारों की बात करती है, लेकिन हकीकत में वह महिलाओं की धुर विरोधी है, एक ऐसी महिला जो नैतिक रूप से और आचरण से महात्मा गांधी सच्ची भक्त हैं, जो आज भी खुद के बुने हुए वस्त्र पहनती हैं, ऐसी महिला को जो मप्र की महिलाओं की आवाज राज्यसभा में पहुंचाती उसे षड़यंत्र पूर्वक चुनाव से ही बाहर कर दिया। उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस पार्टी सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी जनता की आवाज को बुलंद करती रहेगी। उन्होंने मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लोकतांत्रिक परंपराओं और संवैधानिक मूल्यों का सम्मान सुनिश्चित किया जाए।
धरना एवं भूख हड़ताल के दौरान उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन जारी रहा तो कांग्रेस पार्टी जनहित में व्यापक जनआंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी। अंत में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर उनका आशीर्वाद लेकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ता तथा आम नागरिक उपस्थित रहे। जिनमें मनोज दैपुरिया, भगवान दास सेंथिया बाबा, संतोष त्रिपाठी, मुकेश गर्ग, हलीम पठान, रेखा भदौरिया, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, सोनवीर यादव, डॉ. अनिल भारद्वाज, विनोद पंडित, पानसिंह सुमन बाबूजी, रामजीलाल शाक्य, दर्शन सिंह तोमर, संजीव बरुआ, राहुल सिंह राजावत, स्मिता शर्मा, सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, बलराम जाटव, नयन सिंह राजावत, कौशलेन्द्र सिंह राजावत, अचल जादौन, अंजना कुशवाहा, अजय जैन, करण तोमर, विकास पचौरी, विक्रम सिंह राजावत, यतेन्द्र खरकिया, अमित गोयल, अंकित जैन, हिम्मत सिंह हरिऔध, नरेश चौधरी, प्रमोद दीक्षित, इंजीनियर राजीव लोधी, अनुरोध त्रिपाठी, गोपाल सिंह राजावत, रामहेत शाक्य, नरेन्द्र शाक्य, राजवीर खन्ना, रविन्द्र सिंह तोमर, कुलदीप भारद्वाज, पार्षद जद्दू खान, प्रमोद श्रीवास, छोटे सिंह नरवरिया, ओम खटीक, गोविन्द सिंह राजावत, प्रदीप सिंह भदौरिया, वकील खान, आशीष दुबे, अंकित शर्मा, करण खटीक का उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


