भिण्ड, 11 जून। जिले लहार क्षेत्र में गुरुवार को तेज आंधी आने से कई जगह बिजली के खम्बे टूट गए। वहीं भटपुरा के पास पोल टूटकर ट्रांसफार्मर धराशाई हो गया और विद्युत अपूर्ति भी ठप्प हो गई। असवार क्षेत्र में भी कई जगह बिजली के खम्बे टूट गए और कई गांव में बिजली सप्लाई होने की संभावना नहीं।
वहीं आलमपुर अंचल में गुरुवार को दोपहर में आई आंधी ने कोहराम मचा दिया है। आंधी के साथ कुछ देर हल्की बारिश भी हुई है। तेज गति से आई आंधी के कारण आलमपुर सहित आस-पास के गांवों में अनेक लोगों के घरों के छपरा एवं टीनशेड उड़ गए, तो वहीं बड़ी संख्या में हरे भरे पेड़ टूट कर गए हैं। सेवढ़ा से आलमपुर आई 33 केव्ही बिजली लाइन पर पेड़ टूटकर गिर गिरने से करीब आधा दर्जन बिजली के खम्बे टूटने की खबर आई है। बिजली के खम्बे टूटने के कारण आलमपुर सहित आलमपुर बिजली वितरण केन्द्र से जुड़े सभी गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। बिजली आपूर्ति ठप होने के कारण आलमपुर की पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई है। आलमपुर के अधिकांश हिस्से में नगर परिषद के बोरबेल से डायरेक्ट पीने के पानी की आपूर्ति होती है। लेकिन गुरूवार को दोपहर में आंधी आने के कारण आलमपुर की बिजली ठप हो गई। इसलिए शाम के समय कस्बे में पीने के पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई है। आलमपुर के अधिकांश लोगों को गुरूवार की रात भी अंधेरे में गुजरना पड़ेगी। वहीं आलमपुर क्षेत्र के ग्राम रूरई में गुरुवार को तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के साथ कुछ देर ओले गिरे हैं।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


