भिण्ड, 11 जून। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के निर्देशन में शासकीय महाविद्यालय लहार में योग अभ्यास सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को योग के महत्व तथा उसके स्वास्थ्यवर्धक लाभों के प्रति जागरूक करना था। शिविर में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर (आयुष) लहार की होम्योपैथी चिकित्सा अधिकारी डॉ. माधवी सूर्यवंशी एवं महाविद्यालय की स्पोर्ट्स ऑफिसर मैथिली त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं नियमित योगाभ्यास से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं भावनात्मक लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई तथा सामूहिक योगाभ्यास भी कराया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि विद्यार्थियों एवं खिलाड़ियों के लिए योग अत्यंत लाभकारी है। नियमित योगाभ्यास से एकाग्रता, स्मरण शक्ति, आत्मविश्वास एवं मानसिक संतुलन में वृद्धि होती है, जिससे शिक्षा एवं खेल दोनों क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा सकता है। योग शरीर को स्वस्थ, सशक्त, लचीला एवं ऊर्जावान बनाए रखने के साथ-साथ तनाव, चिंता एवं थकान को दूर करने में भी सहायक सिद्ध होता है।
आयुष विभाग द्वारा संचालित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 की गतिविधियों के अंतर्गत आयोजित शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में आयुष्मान आरोग्य मन्दिर लहार एवं शा. महाविद्यालय के स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा। यह आयोजन स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा योग के प्रति जन-जागरूकता विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध हुआ।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


