भिण्ड, 11 जून। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इन 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं।
भाजपा के जिला आईटी संयोजक रामू कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ है। केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचा है। गरीबों को पक्के मकान, मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन, किसानों को सम्मान निधि, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य सुरक्षा तथा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की गई हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने देश की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए सड़कों, रेलवे, हवाई अड्डों और डिजिटल सेवाओं का अभूतपूर्व विस्तार किया है। भारत आज विश्व मंच पर एक मजबूत और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने ’12 वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ अभियान अंतर्गत जनसंपर्कर्, संगोष्ठी, हनुमान चालीसा पाठ, स्वच्छता अभियान एवं विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
रामू कुशवाह ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी आम जनता तक पहुंचाएं तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है और आने वाले वर्षों में विकसित राष्ट्र बनने के लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगा।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


