भिण्ड, 10 जून। लहार विधायक अम्बरीश शर्मा गुड्डू की माताजी अरुणा देवी पत्नी नरेशचंद्र शर्मा का मंगलवार शाम निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली स्थित सर गंगाराम अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार अरुणा देवी पिछले लगभग चार माह से अस्वस्थ चल रही थीं और उनका दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य में लगातार गिरावट आने के बाद उन्हें कुछ समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। मंगलवार शाम उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। अरुणा देवी के निधन की सूचना मिलते ही विधायक समर्थकों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्र के लोगों ने शोक व्यक्त किया है। राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भी उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की है।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


