– नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में कांग्रेस का धरना-उपवास
भिण्ड, 10 जून। मप्र राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने के विरोध में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मेहगांव द्वारा ब्लॉक अध्यक्ष देवेन्द्र निगम के नेतृत्व में एक दिवसीय धरना एवं उपवास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर विरोध दर्ज कराया।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र निगम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया में हुई कार्रवाई का लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन निरस्त किया जाना लोकतांत्रिक मूल्यों और संवैधानिक परंपराओं के विपरीत है। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर प्रश्न चिन्ह खड़े हुए हैं और पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश है।
धरना-उपवास के दौरान वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया आवश्यक है कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि राज्यसभा चुनाव से जुड़े पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित की जाए। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने केन्द्र और राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपने विचार व्यक्त किए तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
धरना-उपवास कार्यक्रम में कांग्रेस जिला अध्यक्ष रामशेष बघेल, मेहगांव विधानसभा प्रभारी, सोनू कुशवाह, राहुल भदौरिया, वरिष्ठ नेता राजीव कांकर ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता सुल्तान सिंह नरवरिया, असंगठित मजदूर एवं कर्मचारी कांग्रेस विभाग के प्रदेश महासचिव माधव सिंह अर्गल, नरेश राठौर फौजी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकोष्ठ, इलियास खान, नगर अध्यक्ष बदन राठौर, जबर सिंह कुशवाहा, अजमेर सिंह गुर्जर, जगदीश शर्मा, रामजीलाल रामा, मायाराम जाटव कमलेश कौरव, पंचम सिंह हिण्डोलिया, अशोक सिंह अर्गल, रामसिया बंसल, महेश बंसल, ओमप्रकाश बारिया, रमेश बंसल, अरविंद यादव, शिवम आजाद, जयराम गर्ग, जवान सिंह गुर्जर, मनीष शिवहरे, मोहर सिंह इंदौरिया, जगदीश खन्ना, फूल साहेब, सुरेन्द्र पाल, वीरेन्द्र राठौड़, अशोक सिंह, गिरीश दण्डोतिया सहित अनेक वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


