– कलेक्टर ने चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को किया सम्मानित
भिण्ड, 10 जून। मप्र में स्टार्स प्रोजेक्ट के अंतर्गत सरकारी विद्यालयों की शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर करने और अच्छे प्रदर्शन की शालाओं को सम्मानित करने के उद्देश्य से स्कूल सर्टिफिकेशन योजना को आरंभ किया गया है।
स्कूल सर्टिफिकेशन के अंतर्गत विद्यार्थियों के दक्षता परीक्षण करने के उपरान्त भिण्ड जिले के छ: विद्यालयों का चयन सर्टिफिकेशन गोल्ड, सिल्वर एवं ब्रॉंज श्रेणी में हुआ है। इस उपलब्धि के लिये चयनित विद्यालयों के प्राचार्यों को आज कलेक्ट्रेट सभागार भिण्ड में कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मानित किए गए विद्यालयों में पीएमश्री शामावि लहार नं.2 प्राचार्य प्रशांत कुमार त्रिपाठी को गोल्ड श्रेणी, शा. उमावि शेरपुर गोहद के प्राचार्य संतोष सिंह भदौरिया को सिल्वर श्रेणी, शा. उत्कृष्ट उमावि क्र.1 भिण्ड तथा संदीपनि शा. उमावि क्र.2 भिण्ड के प्राचार्य पूरन सिंह चौहान को ब्रॉंज श्रेणी, पीएमश्री शामावि गर्ल्स गोहद के प्राचार्य धर्मेन्द्र भारद्वाज को ब्रॉंज श्रेणी, शामावि सर्वोदय गोहद के प्राचार्य खेमनारायण शर्मा को ब्रॉंज श्रेणी से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में डिप्टी कलेक्टर एवं जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केन्द्र भिण्ड महेन्द्र सिंह सौजन्या, सहायक परियोजना समन्वयक अकादमिक संतोष सिंह कुशवाह, सहायक परियोजना समन्वयक मोबलाइजेशन अरविन्द सिंह भदौरिया आदि मौजूद रहे।


