भिण्ड, 10 जून। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छेकुर वाले हनुमानजी मन्दिर गोहद में धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं एवं कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान हनुमानजी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना एवं आरती संपन्न की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने देश की उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला। हनुमान चालीसा पाठ के उपरांत प्रसाद वितरण भी किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष देवेन्द्र नरवरिया, मण्डल अध्यक्ष विवेक जैन, रवि शर्मा, अशोक गुर्जर, रिंकू भटेले, राहुल खुरासिया, प्रमोद कामत, संतोष प्रजापति, मदन श्रीवास, दिनेश धनेलिया, रामप्रसाद कुशवाह, इंदल सिंह, धर्मेन्द्र गुर्जर, अर्चना शर्मा, कुशुम माहोर सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण भक्तिमय रहा और सभी ने राष्ट्र की प्रगति एवं सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की।
कार्यकर्ताओं ने मौ में किया भजन पूजन
मौ में सरकारी बाग वाले हनुमान मन्दिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सफलतम कार्यकाल पर पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर भजन पूजन किया है।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


