भिण्ड, 10 जून। जिले की देहात थाना पुलिस ने शराब तस्करी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को उसके गांव एण्डोरी से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 26 दिसंबर 2021 को दबोहा मोड़ के पास एक टाटा इंडिका कार से दो आरोपीगणों को शराब की तस्करी करते हुए पकड़ा गया था, तीसरा आरोपी घटना दिनांक से फरार था। कार से 21 पेटी रॉयल व्हिस्की शराब की जब्त की गई थी। जिस पर से थाना देहात में अपराध क्र.760/21 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन व सीएसपी निरंजन राजपूत के मार्गदर्शन में थाना देहात में ईनामी फरार बदमाशों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई। प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा ढाई हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में देहात पुलिस को आरोपी के संबंध मे सूचना मिला कि वह अपने गांव आया है। पूर्व से गठित पुलिस टीम ने एण्डोरी पहुंचकर उसे घेराबंदी कर गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
इस कार्रवाई थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, आरक्षक कमल तोमर, सुमित शर्मा, ज्ञानेन्द्र मिश्रा, अजीत सिकरवार, भूपेन्द्र तोमर, कुलदीप कसोटिया, अवधेश चौहान, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड, प्रधान आरक्षक जगन भदौरिया, आरक्षक धर्मेन्द्र, नीरज थाना एण्डोरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


