भिण्ड, 10 जून। जिले की ऊमरी थाना पुलिस ने हत्या के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को ग्राम पिपरिया से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 16 अप्रैल 2026 को थाना ऊमरी में फरियादी रामलखन पुत्र गेंदालाल जाटव निवासी ग्राम भगत की गढ़िया कनावर की शिकायत पर अपराध क्र.71/2026 धारा 115(2), 296(बी), 351(3), 3(5) बीएनएस कायम किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में घायल की मृत्यु हो जाने से प्रकरण मे धारा 103 (1) बीएनएस इजाफा किया गया तथा घटना के बाद से आरोपीगण फरार चल रहे थे, जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में एसडीओपी अनुभाग मुख्यालय भिण्ड दीपक तोमर के मार्गदर्शन में थाना ऊमरी पुलिस ने हत्या के मामले में फरार आरोपियों गिरफ्तारी हेत पुलिस टीम गठित की गई। मंगलवार को थाना ऊमरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि प्रकरण के फरार आरोपी ग्राम पाण्डरी के पास नदी के उस पार स्थित ग्राम पिपरिया में रुके हुए हैं। सूचना पर थाना ऊमरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ग्राम पिपरिया पहुंचकर घेराबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम को देखकर दो व्यक्ति खेतों की ओर भागन लगे, जिन्हें पुलिस टीम ने पीछा कर पकड़ा। पकड़ गए दोनों आरोपी उक्त अपराध में नामजद एवं फरार चल रहे थे। जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिण्ड द्वारा 5-5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी ऊमरी निरीक्षक बृजेन्द्र सिंह सेंगर, उपनिरीक्षक दयालचंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक कौशल सिंह, भवमोहन शर्मा, आरक्षक सोनू गुर्जर, अमित बैस, आलेख सेंगर, रविन्द्र उपाध्याय एवं आकाश शर्मा की विशेष भूमिका रही।
Wednesday, July 29
BREAKING
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
- मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देशानुसार भिण्ड में मोबाइल कोर्ट ने बनाए 67 प्रकरण, 4,96,800 अर्थदंड वसूला
- समाज सेवी किरन दद्दा ने पावई में दिवंगत मातादीन शाक्य की बेटियों की जिम्मेदारी


