– धरती संस्था की सर्वायवर बैठक का हुआ आयोजन
भिण्ड, 10 जून। धरती संस्था भिण्ड ने सीडब्ल्यूसी कार्यालय प्रांगण में सर्वायवर बैठक का आयोजन किया। बैठक में सर्वायवर लोगों को उनके अधिकार उनके पुनर्वास, सुरक्षा, बालश्रम, बाल विवाह, भिक्षावृत्ति, चाइल्ड ट्रैफकिंग इत्यादि विषय पर गंभीरता पूर्वक चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सीडब्ल्यूसी अनुज कांत ने कहा बच्चों के सर्वोत्तम हित करना हमारा कर्तव्य है। स्पोंसर योजना का लाभ जिनके माता-पिता नहीं हंै उन्हें बाल आशीर्वाद योजना का लाभ दिलाया जा सकता है। बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 1098 पर देकर बाल विवाह रुकवाया जा सकता है। अन्य अतिथियों ने अपने अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी से अवगत कराया। सभी ने बच्चों पर हो रहे अपराधों को रोकने के लिए जन जागरूकता पर बल दिया। कार्यक्रम की रूपरेखा धरती संस्था के संभागीय समन्वयक भीकम सिंह तोमर ने रखी। बैठक में उदयनीया सदस्य सीमा शर्मा, सदस्य इंद्रजीत शर्मा, जेजेबी सदस्य रमाकांत पटसारिया, सदस्य मीनाक्षी शर्मा, बाल श्रम अधिकारी मनीष झा, श्रम विभाग भिण्ड नंदिनी खत्री, चाइल्ड लाइन महिला बाल विकास विभाग भिण्ड मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने सोनू कुमारी, योगेश, सोनू सक्सेना ने सहयोग किया। आभार प्रकट विनोद सिंह ने किया।


