– प्रशासनिक दृष्टि से एसपी ने सउनि, प्रआरक्षक, आरक्षकों को किया इधर से उधर
भिण्ड, 09 जून। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा ने प्रशासनिक दृष्टि से जिले के सहायक उप निरीक्षक एवं कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षकों के थाने बदलकर नवीन पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं।
इनमें सउनिरीक्षक राजकुमार शर्मा को थाना मिहोना से थाना रौन पदस्थ किया है। इसी प्रकार कार्यकारी सउनि नेतराम को थाना मौ से एण्डोरी, पंचम सिंह को थाना मौ से गोहद, मुन्नासिंह सिकरवार थाना मौ से पुलिस लाइन भिण्ड, रामप्रसाद थाना मेहगांव से मौ, अशोक तिवारी थाना मेहगांव से मौ, सियाराम शर्मा थाना सिटी कोतवाली से मेहगांव, वीरेन्द्र प्रसाद थाना देहात से सिटी कोतवाली, गंभीर सिंह थाना असवार से लहार, हरविलास थाना अटेर से सुरपुरा, बनवारी लाल सविता थाना गोहद चौराहा से मेहगांव, रमेशचन्द्र जोनवार थाना लहार से असवार एवं बलवीर सिंह को थाना रौन से पुलिस थाना मिहोना पदस्थ किया है।
इधर कार्यकारी प्रधान आरक्षकों में मालती वर्मा को थाना एण्डोरी से महिला थाना, कमलेश शर्मा थाना यातायात से पुलिस लाइन, अमित सिंह तोमर सिटी कोतवाली से थाना लहार, कुलदीप शुक्ला सिटी कोतवाली से थाना गोहद, रामजी अरेले महिला थाना से पावई, विश्वनाथ गुर्जर चौकी झांकरी थाना मौ से थाना रावतपुरा, मंजीत सिंह मालनपुर से थाना एण्डोरी, राजेश सिंह कुशवाह मालनपुर से थाना गोहद चौराहा, संतोष कुमार पावई से महिला थाना, हरवीर सिंह थाना देहात से सिटी कोतवाली, जितेन्द्र सिंह को थाना गोहद से सिटी कोतवाली पदस्थ किया गया है।
आरक्षकों में गरिमा तोमर थाना एण्डोरी से थाना अमायन, प्रदीप शर्मा यातायात से भारौली, शैलेन्द्र सिंह तोमर यातायात से रौन, प्रताप रजक ऊमरी से थाना यातायात, रविन्द्र उपाध्याय ऊमरी से रौन, राजपाल बरासों से ऊमरी, शिवशंकर कुशवाह बरासों से पुलिस लाइन, ओमवीर सिलावट बरोही से अमायन, अरविंद रावत बरोही से अमायन, दीपक जैन बरोही से लहार, जयशंकर सिंह चौहान बरोही से पावई, अनूप यादव सिटी कोतवाली से थाना लहार, दीपक सिंह सिटी कोतवाली से नयागांव, रवि यादव सिटी कोतवाली से ऊमरी, नीरज पोर्सिया महिला थाना से भरौली, रश्मि सिकरवार महिला थाना से पावई, कल्पना जयंत महिला थाना से गोहद, रोहिताश सिंह महिला थाना से थाना लहार, चन्द्रकांत पचौरी महिला थाना से फूप, धर्मेन्द्र सिंह मौ से थाना दबोह, अंचल जादौन मौ से महिला थाना, रामसहाय गुर्जर मालनपुर से अमायन, मुनेश कुमार सिंह मेहगांव से थाना बरोही, भारती तोमर मेहगांव से महिला थाना, विकाश शर्मा मेहगांव से थाना बरोही, राजेश जाटव मिहोना से लहार, गौरव सिंह भरौली से ऊमरी, गौरव राजावत भरौली से बरासों, वासुदेव जाटव पावई से ऊमरी, संजय दुबे रावतपुरा से आलमपुर, वंदना खरे रौन से लहार, अवध किशोर प्रजापति दबोह से महिला थाना, संजय परिहार दबोह से लहार, रमाकांत राठौर दबोह से रौन, अनिल कुमार सिंह देहात से लहार, महेन्द्र प्रताप सिंह देहात से लहार, प्रदीप सिंह भदौरिया देहात से भारौली, अमन कुमार यादव फूप से देहात, आनंद कुमार कुशवाह आलमपुर से अमायन, राघवजी गुर्जर आलमपुर से रौन, राजू सिंह यादव असवार से ऊमरी, मनीष मांझी गोहद से अमायन, विजय जाटव गोहद से मालनपुर, भानु प्रताप सिंह सेंगर गोहद से मौ, नीरज शर्मा गोहद से भरौली, सत्यनारायण सिंह गोहद से एण्डोरी, सतेन्द्र सिंह गुर्जर गोहद से मौ, योगेन्द्र सिंह तोमर गोरमी से गोहद एवं सरस्वती जाटव थाना मालनपुर से पुलिस थाना गोहद भेजा गया है।


