– सीएमओ भिण्ड ने समस्त स्वयंसेवी संगठन से की अपील
भिण्ड, 09 जून। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा के निर्देशानुसार मंगलवार को सुबह 9 बजे एसडीएम भिण्ड अखलेश शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी भिण्ड यशवंत वर्मा, राजस्व निरीक्षक एवं पटवारी, स्वास्थ्य अधिकारी, अतिक्रमण प्रभारी, प्रभारी स्वच्छता निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारियों के साथ गौरी तालाब का निरीक्षण किया। जिसमें संपूर्ण गौरी तालाब से जलकुंभी निकालने हेतु ई-टेण्डर के माध्यम से 20 लाख का टेण्डर किया गया था। जिसमें विष्णु नेटवर्क एण्ड इंजीनियरिंग वर्क्स भिण्ड द्वारा 15 लाख 33 हजार 400 रुपए में संपूर्ण गौरी तालाब हेतु जलकुंभी निकालने हेतु टेण्डर प्राप्त हुआ। निरीक्षण दौरान 15 दिवस के भीतर पूरी जलकुंभी निकालने हेतु संबंधित फर्म द्वारा बोला गया। नगर के समस्त स्वयंसेवी संगठन से अपील की जाती है कि गौरी तालाब की जलकुंभी निकालने अपना अतिरिक्त सहयोग प्रदान करें।


