– कलेक्टर ने जनसुनवाई में 120 आवेदनों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
भिण्ड, 09 जून। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा ने कलेक्ट्रेट कार्यालय भिण्ड में आयोजित जनसुनवाई में जनसामान्य की शिकायतों को सुनकर उनके त्वरित, समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत वीर सिंह चौहान एवं अपर कलेक्टर एलके पाण्डेय ने भी आवेदकों की समस्याओं पर जनसुनवाई की।
जनसुनवाई के दौरान 120 से अधिक आवेदन आए जिन पर संबंधितों को भेजकर कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में ग्राम बढ़पुरा जनपद पंचायत अटेर निवासी गंगाचरण पुत्र झेपूलाल एवं ग्राम भौनपुरा जिला भिण्ड निवासी जयकरण पुत्र रतीराम ने ट्राइसाइकिल दिलाने हेतु आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर तत्काल कलेक्टर ने सामाजिक न्याय विभाग अधिकारियों को निर्देशित कर आवेदक गंगाचरण एवं जयकरण को तत्काल ट्राईसाइकिल उपलब्ध कराई।


