भिण्ड, 09 जून। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर स्थिति टैवा एमपी आई इंडिया लिमिटेड परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने अपनी इच्छा अनुसार उत्साह पूर्वक भाग लेते हुए मानव सेवा की मिसाल पेश की। इस शिविर में 60 यूनिट से अधिक रक्त संग्रहित किया गया, जिसे जरूरतमंद मरीजों के जीवन बचाने हेतु ब्लड बैंक को सौंपा गया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सुरक्षित रूप से रक्त संग्रहण ब्लड बैंक की टीम द्वारा किया गया। सभी ने रक्तदान कर मिसाल कायम की, उत्साह के साथ रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के उद्देश्य से किया गया प्रबंधकों एवं कर्मचारियों ने सुबह 10:30 बजे से बड़े उत्साह के साथ लोगों की मदद करने के लिए जीवन दायनी हेतु संदेश दिया। रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम द्वारा ब्लड डोनेशन किया गया। जिसमें रेडक्रॉस सोसाइटी की टीम में डॉ. देवेन्द्र सिंह कुशवाहा, डॉ. मुनेन्द्र कुशवाहा, डॉ. मनीष सिंह, अनिल शर्मा, रिंकी रजक, अमन आदि ने भागीदारी निभाई एचआर मैनेजर टेवा इंडिया लिमिटेड परिसर में ब्लड डोनेशन किया।
सर्वप्रथम मैनेजर सत्यप्रकाश पाण्डे ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान महादान है और इससे कई लोगों की जिंदगी बचाई जा सकती हैं। कंपनी हमेशा गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों की सेवा में हमेशा सामाजिक रूप से सेवा से पीछे नहीं रहती। इसमें 60 यूनिट से अधिक जरूरतमंदों ने ब्लड डोनेशन किया। इस अवसर पर कंपनी के पुनीत गुप्ता, देवेन्द्र शर्मा, अंकित श्रीवास्तव, प्रभात मिश्रा, मनीष उज्जैनकर, अनमोल सिंह आदि स्टाफ मौजूद रहा।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


