भिण्ड, 09 जून। पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशों के पालन में तथा एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी के मार्गदर्शन में जिला भिण्ड में इनामी बदमाश एवं स्थाई वारंटी धरपकड़ अभियान के तहत कार्रवाई जारी है। मंगलवार को लहार थाना पुलिस ने 3 साल से फरार 2 स्थाई वारंटियों को कस्बे से गिरफ्तार है।
जानकारी के अनुसार उक्त वारंटी पुलिस से बचने के लिए अपनी उपस्थिति छिपा रहे थे, लेकिन पुलिस का मुखिबर तंत्र सक्रिय रहा, जैसे ही पुलिस को पता चला कि पिछले 3 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी कस्वा लहार में घूम रहे हैं, जिसकी सूचना पर तत्काल दविश देकर एवं घेराबंद कर उन्हें पकड़ कर न्यायालय प्रस्तुत किया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लहार निरीक्षक शिवसिंह यादव, उपनिरीक्षक नरेन्द्र शर्मा, अभिषेक राय, प्रधान आरक्षक रामरतन शर्मा, आरक्षक अक्षय, देवेन्द्र सिंह राठौर, विशाल मिश्रा, सुशील शर्मा, शैलेन्द्र सिंह यादव, अवधेश, नारायण, यदुवीर की सराहनीय भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


