भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात सुरक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में संचालित ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम रिफ्लेक्टर पट्टियां लगाई गईं।
कई बार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर पर्याप्त प्रकाश अथवा परावर्तक संकेतक नहीं होने के कारण अन्य वाहन चालकों को उनकी स्थिति का समय पर अनुमान नहीं लग पाता, जिससे सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए थाना देहात पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम पट्टियां चिपका कर उन्हें रात्रि के समय दूर से दिखाई देने योग्य बनाया गया। वाहन चालकों को बताया गया कि वे अपने वाहनों में आवश्यक सुरक्षा उपकरण अवश्य लगाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, वाहन चलाते समय लापरवाही न बरतें तथा रात्रि के समय विशेष सावधानी रखें। पुलिस द्वारा ट्रैक्टर चालकों को यह भी समझाइश दी गई कि वे अपने वाहनों की लाइटें एवं अन्य सुरक्षा उपकरण हमेशा सही स्थिति में रखें। अभियान के दौरान थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, धर्मसिंह तोमर आदि उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


