भिण्ड, 08 जून। पुलिस अधीक्षक भिण्ड सूरज कुमार वर्मा, एएसपी संजीव पाठक के निर्देशन व सीएसपी निरंजन सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देहात शिवप्रताप सिंह राजावत के नेतृत्व में जिला भिण्ड में ईनामी व स्थाई वारंटियों की धरपकड़ हेतु टीम गठित की गई। अभियान के तहत देहात थाना पुलिस को 2 वर्ष से फरार स्थाई वारंटी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल 2016 को शिवहरे पेट्रोल पम्प के सामने ग्वालियर रोड भिण्ड पर आरोपी बस चालक ने अपनी बस को तेजी व लापरवाही से चलाकर ग्राम ऐंतहार निवासी अजय शर्मा व प्रभात शर्मा को टक्कर मार दी थी, जिससे अजय शर्मा की मृत्यु हो गई थी। घटना पर से थाना देहात में अपराध क्र.213/16 धारा 279, 337, 304ए भादंवि का पंजीबद्ध किया गया था। न्यायालय में उपस्थित न होने के कारण आरोपी बस चालक के विरुद्ध स्थाई वारंट जारी किया गया था। आरोपी पिछले 2 वर्ष से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था तथा अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था। लेकिन पुलिस के मुखबिर तंत्र की सक्रियता के चलते उक्त स्थाई वारंटी राजेश पुत्र बहादुर गोस्वामी निवासी ग्राम बबेड़ी को बस स्टैण्ड भिण्ड से गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक शिवप्रताप सिंह राजावत, उपनिरीक्षक विजय शिवहरे, प्रधान आरक्षक सतेन्द्र सिंह, आरक्षक कमल तोमर, भूपेन्द्र तोमर, अजीत सिकरवार, सुमित शर्मा, आजाद खान, राहुल यादव सायबर सेल भिण्ड की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


