भिण्ड, 08 जून। उद्योग संघ मालनपुर के सचिव जितेन्द्र नागवानी की माताजी चंद्रकांता नागवानी का गत सोमवार को निधन होने से उद्योग क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
ज्ञात रहे कि जितेन्द्र नागवानी मालनपुर उद्योग क्षेत्र में अपनी बहुत अच्छी छवि बनी हुए हैं, उद्योगपति हैं, उनकी माताजी के निधन से उनके मित्रगण उनकी अंतिम यात्रा में शाम 5 बजे मालनपुर उद्योग क्षेत्र से ग्वालियर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में सम्मिलित हुए। उनकी अंतिम यात्रा में मालनपुर से गणमान्य नागरिकों ने माताजी को शोक श्रद्धांजलि दी और परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुुल परिवार को इस दु:ख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति प्रदान करें । उद्योग क्षेत्र मालनपुर से सभी पत्रकार एवं उद्योग प्रबंधक ने शोक संवेदना प्रकट कर परमात्मा से प्रार्थना की कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।
Saturday, June 13
BREAKING
- जन हितकारी योजनाओं का लाभ अब आपके द्वार : मंत्री शुक्ला
- नवोदय विद्यालय में शिक्षकों की कमी एवं अन्य समस्याओं को दूर किया जाए : बघेल
- कलेक्टर एवं एसपी ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण
- व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला हे बाल संस्कार शिविर : बीईओ
- सही न्याय के लिए पीढ़ित को सुनना जरूरी : पाठक
- बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन
- मलेरिया रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना
- बच्चों का अधिकार, हमारा दायित्व : सुनील दुबे


