– दिगंबर जैन सोशल ग्रुप ने आनंद धाम आश्रम में रोपे 111 पौधे
भिण्ड, 07 जून। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के आह्वान पर प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए दिगंबर जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को पौधारोपण एवं सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। विश्वास ही है परंपरा के ध्येय वाक्य के साथ यह कार्यक्रम बायपास रोड स्थित आनंद धाम आश्रम (निराश्रित भवन) में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्था के पदाधिकारियों ने सभी पधारे हुए अतिथियों को पत्रिका भेंटकर एवं माला पहनाकर उनका स्वागत किया। जैन सोशल ग्रुप सिटी भिण्ड का है यह नारा, हरा-भरा हो भिण्ड हमारा के संकल्प को दोहराते हुए संस्था के उत्साही दंपत्ति सदस्यों ने इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी सदस्यों ने अपने हाथों से पौधे लगाकर धरती मां के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। सभी के सामूहिक सहयोग से कार्यक्रम के दौरान कुल 111 पौधे लगाने का विशाल लक्ष्य सफलता पूर्वक प्राप्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था सचिव अंशुल- आयशा जैन द्वारा किया गया।
अतिथियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र परिहार सेवा भारती भिण्ड ने संस्था के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि वृक्षों को केवल लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल और सुरक्षा की जानी चाहिए। हमारा पौधारोपण तभी सार्थक सिद्ध होगा जब अगले वर्ष इस स्थान पर आने पर हमें ये सभी पौधे हरे-भरे, सुंदर और व्यवस्थित वृक्ष के रूप में मिलें।
विशिष्ट अतिथि पार्षद हेमू राहुल जैन ने भी पर्यावरण चेतना पर जोर देते हुए कहा कि आज के समय में हमें पौधारोपण करने के साथ-साथ अपनी जीवनशैली में भी सुधार करना होगा। पर्यावरण को बचाने के लिए हमें प्लास्टिक, पॉलीथिन और सिल्वर फॉयल जैसी हानिकारक चीजों का उपयोग बंद या कम से कम करना चाहिए।
वैवाहिक वर्षगांठ की खुशियां बांटीं
कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ सदस्य विनय-नीलम जैन ने अपनी वैवाहिक वर्षगांठ सभी सदस्यों के बीच मनाई। इस मांगलिक अवसर पर दोनों ने एक-दूसरे को माला पहनाकर संस्था परिवार की मौजूदगी में अपनी वर्षगांठ को यादगार बनाया, जिस पर सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं।
हुआ गौरवमयी सम्मान
वरिष्ठ सदस्य अशोक-जया जैन सर्राफ एवं अतुल-ज्योति जैन पवैया को दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में निदेशक मण्डल सदस्य मनोनीत किए जाने की घोषणा हुई। इस बड़ी उपलब्धि पर संस्था के अध्यक्ष शैलेन्द्र-पूनम जैन, सचिव अंशुल-आयशा जैन एवं कोषाध्यक्ष रविन्द्र-सुधा जैन सहित सभी सदस्यों ने दोनों वरिष्ठ पदाधिकारियों का सम्मान किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. जितेन्द्र-ज्योति जैन व अतुल-ज्योति जैन, अशोक-जया जैन, डॉ. रविकांत-शालिनी जैन, डॉ. चिन्मया-आकांक्षा जैन, पार्षद राहुल-हेमू जैन, संजय-संगीता जैन, विनय-नीलम जैन, विवेक-प्रज्ञा जैन, पवन-लिवन जैन, विकास-शैली जैन, रजनी-पंकज जैन, राकेश-प्रीति जैन, प्रवीण-प्रीति जैन, डॉ. राहुल-निधि जैन, पारस-सेरिल जैन, वरुण-शिवानी जैन, सिद्धार्थ-नेहा जैन, सम्यक-दिव्यांशी जैन, सिद्धार्थ-श्रुति जैन, सुभाष-ममता जैन, अशोक-नीरज जैन, राजेंद्र कुमार जैन, शुद्धात्म-उर्वशी जैन, अजीत-भावना जैन, अमित-पूनम जैन, संभव-अर्पिता लोहिया सहित संस्था के पदाधिकारी, दांपत्य सदस्य एवं परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


