भिण्ड, 07 जून। नगर परिषद मौ में कार्यरत भान सिंह और चतुर सिंह यादव को सेवाकाल की अवधि पूर्ण करने के बाद निकाय के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में ससम्मान निकाय परिवार द्वारा विदाई दी गई है। नप अध्यक्ष प्रतिनिधि सज्जन सिंह यादव और मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने भानसिंह और चतुर सिंह का सिर पर पगड़ी पहिना कर और माल्यार्पण कर, स्मृति चिन्ह भेंट कर विदाई दी है।
सीएमओ दिनेश कुमार श्रीवास्तव ने अधीनस्थ दोनों कर्मचारियों के कार्यकाल की सराहना करते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी उनके लिए निकाय के दरवाजे हमेशा खुले हैं जब भी किसी काम समस्या के निराकरण के लिए वे कभी भी कार्यालय में आ सकते हैं। उन्होंने आशा जताई है कि सेवानिवृत्ति के बाद वे जन सेवा और धर्म भक्ति के कार्यों को प्राथमिकता देंगे। कार्यक्रम के शुभारंभ में नप उपाध्यक्ष पंकज कुशवाह, वीरेन्द्र सिंह यादव फौजी पार्षद, लालू यादव, सुल्तान सिंह मौर्य पार्षद, रामू कुशवाह आईटी सेल जिला प्रभारी, निकाय परिवार सहित अन्य कई जनप्रतिनिधि, पत्रकार, समाजसेवी लोग सम्मिलित हुए।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


