भिण्ड, 07 जून। मप्र शासन की कैरियर काउंसिलिंग योजनांतर्गत वर्ष 2026-27 में जिला रोजगार कार्यालय के माध्यम से इच्छुक आवेदकों को कैरियर संबंधी मार्गदर्शन देने हेतु काउंसलर्स की टीम, पेनल का गठन किया जाना है।
काउंसलर्स की टीम/ पेनल में एक मनोवैज्ञानिक के अलावा मार्गदर्शन हेतु तीन विषय विशेषज्ञ रहेंगे जो क्रमश: प्रवेश प्रतियोगी परीक्षा एवं स्वरोजगार प्रशिक्षण के संबंध में जानकारी एवं मार्गदशन देंगे। काउंसलर्स को नियमानुसार मानदेय दिया जाएगा। काउंसलरों के पैनल हेतु कैरियर मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय भिण्ड में 26 जून तक आवेदन दे सकते हैं। काउंसलर्स के पैनल में मनोवैज्ञानिक हेतु आवेदन के लिए मनोवैज्ञानिक में स्नात्तकोत्तर डिग्री या पीजी डिप्लोमा अनिवार्य है। विषय विशेषज्ञ हेतु आवेदन के लिए एडमिशंस तथा स्कॉलरशिप प्रवेश एवं प्रतियोगी परीक्षा एवं रोजगार प्रशिक्षण के क्षेत्र में मार्गदर्शन एवं परामर्श देने का अनुभव एवं योग्यता रखना अनिवार्य है। आवेदन संबंधी अन्य जानकारी हेतु जिला रोजगार कार्यालय में कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

