भिण्ड, 07 जून। मप्र मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं से संपर्क में रहने एवं विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु कंपनी द्वारा संपर्क अभियान चलाया जा रहा है, जो 14 मई से प्रारंभ होकर प्रत्येक ग्राम में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिसके तहत जिले के समस्त ग्रामों एवं शहरी क्षेत्र के वार्डों को शामिल कर कलस्टर बनाए गए हैं। विद्युत वितरण केन्द्रवार बनाए गए कलस्टरों पर आगामी निर्धारित तिथियों पर शिविर लगाए जाएंगे।
महाप्रबंधक भिण्ड ने बताया कि शिविर में उपभोक्ताओं से सीधा संपर्क, संवाद कर बिल सुधार, मीटर संबंधित, सर्विस केबल से संबंधित, कनेक्शन एवं भुगतान सहित तकनीकी सेवाओं से संबंधित विभिन्न समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। विद्युत वितरण केन्द्र अंतर्गत संपर्क अभियान के तहत 13 जून को ग्राम सुरपुरा, मानपुरा, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.एक, ग्राम ऐहतार, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.26, ग्राम छासद, कनावर, कठावहाजी, गोहद नगर के वार्ड क्र.10, ग्राम चंदोखर, कीटी, बरथरा, बरहा, बघेड़ी, बड़ोखरी, बगियापुरा, मेहदवा, दैपुरा, डोंडरी, कृपे का पुरा, आलमपुरा एवं 20 जून को ग्राम उदोतगढ़, दीनपुरा, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.7, ग्राम बरोही, भिण्ड शहर के वार्ड क्र.21, ग्राम सपाड़, ऊमरी, भ्यानी, गोहद नगर के वार्ड क्र.11, ग्राम ऐनो, छैंकुरी, खुजा, चौरई, फरदुआ, भीकमपुरा, रायपुरा, निवसाई, कछार, सिमार, परोसा, मेहगांव नगर के वार्ड क्र.5 में शिविर लगाए जाएंगे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

