भिण्ड, 31 मई। मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था प्रकर्ष फाउण्डेशन जिला भिण्ड द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए आज चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी में संस्था के सदस्यों ने नई गल्ला मण्डी स्थित झुग्गी-बस्ती में पहुंचकर गरीब व जरूरतमंद परिवारों को ठंडे पानी के मटके वितरित किए। इस सेवा कार्य का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को इस तपती गर्मी में ठंडे और स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराना था। मटके पाकर बस्ती के बच्चों और परिवारों के चेहरों पर सुकून और खुशी साफ देखी गई।
इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्तमान में नौतपा और भीषण गर्मी के कारण आम जनजीवन बेहाल है। ऐसे समय में किसी प्यासे को पानी पिलाना या उसके लिए ठंडे पानी का प्रबंध करना ही सबसे बड़ी मानव सेवा है। प्रकर्ष फाउंडेशन भविष्य में भी समाज के वंचित और जरूरतमंद तबके के लिए इस तरह के जनहित और सेवा कार्य निरंतर जारी रखेगा। इस दौरान अध्यक्ष आरती भदौरिया, उपाध्यक्ष राधा राजावत, सचिव मोहन कुशवाह, सहसचिव आरती राजावत, कोषाध्यक्ष उमेश गुर्जर, सदस्य नितिन सिंह, शिवांशु, प्रदीप राजावत, आस्तिक, अमित एवं अन्य समाजसेवी उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


