भिण्ड, 31 मई। श्रमिकों कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर संगठित किया और जन आंदोलन का हिस्सा बनाया, उस संघर्ष के दौरान पुलिस प्रशासन के दमन में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शहादत दी, प्रबंधकों के गुण्डो द्वारा सीटू नेताओं की हत्याएं की गईं, लेकिन सीटू के नेतृत्वकारी साथी इन हमलों से भयभीत नहीं हुए और न पीछे हटे, श्रमिकों की एकता और संघर्ष कार्यकताओं की शहादतों से आगे ही संगठन आगे बढ़ रहा है। यह बात सीटू जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने चंदशेखर स्कूल फूफ में आयोजित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका एकता यूनियन सीटू फूफ के क्षेत्रीय सम्मेलन में कही।
उन्होंने कहा कि सेंटर आफ इंडियन ट्रेड यूनियंस सीटू ने अपनी स्थापना के 56 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं, 30 मई 1970 को कोलकाता में सीटू की स्थापना हुई, प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष कामरेड बीटी रणदिवे ने कहा कि बिना विचारधारा के संगठन अंधा है, बिना संगठन के विचारधारा लंगड़ी है, इसलिए संगठन बनाकर विचारधारा से लैस होकर आंदोलन को व्यापक और तेज कर ही श्रमिकों कर्मचारियों की समस्यायों का निदान करवाया जा सकता है। संगठन में व्यक्तिवाद रोकने के लिए सीटू का पदाधिकारी भी अन्य श्रम संगठनों की तरह नौकरशाह तो नहीं बन रहा, इसके लिए साूमहिक निर्णय, सामूहिक कार्यप्रणाली को विकसित करना सीटू के मुख्य सिद्धांतों को लागू करते 56 वर्ष पूर्ण कर लिए।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीटू जिला अध्यक्ष साधना भदौरिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय एवं उच्च न्यायालय जबलपुर ने आंगनबाड़ी बहिनों के पक्ष में फैसला दिया है, लेकिन राज्य सरकार उसे लागू करने में पीछे हट रही है, महिला बाल विकास विभाग भोपाल और दिल्ली के आदेश है। नियम है कि कार्यकर्ताओं से दूसरे विभागों के अन्य काम नहीं कराए जाएं, लेकिन कराए जा रहे हैं। इसके खिलाफ 6 जून शनिवार को जिलाधीश कार्यालय पर धरना दिया जा रहा है, जिसमें अधिक से अधिक संख्या में सभी बहिनों को भाग लेना चाहिए।
फूफ में कमेटी का गठन
इस अवसर पर 17 सदस्यीय कमेटी का सर्वसहमति से गठन किया गया, जिसमें हेमलता दीक्षित अध्यक्ष, ममता गोयल महासचिव, मीनाक्षी राजावत कोषाध्यक्ष, उपाध्यक्ष उर्मिला भदौरिया, संगीता दीक्षित, सचिव नीरज भदौरिया एवं नीरु भदौरिया को चुना गया। कार्यकारिणी सदस्यों में राइसा बानो, उर्मिला प्रजापति, मुन्नी जैन, रमा भदौरिया, पूनम राजावत, आरती पुराहित को चुना गया।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


