भिण्ड, 31 मई। भारत विकास परिषद शाखा जागृति में गत दिवस क्षेत्रीय पदाधिकारी अर्चना मिश्रा, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक सेवा श्रवण कुमार पाठक, क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार एवं अलका कुशवाह क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक महिला का प्रवास संपन्न हुआ। यह प्रवास वैद्यक झांसी मोहल्ला स्थित शाखा उपाध्यक्ष रानू ठाकुर के निवास पर आयोजित हुआ।
कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ मां भारती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र पर क्षेत्रीय पदाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण के साथ प्रारंभ हुआ। उपस्थित समस्त सदस्यों ने सामूहिक वंदे मातरम का गायन किया और सदन में उपस्थित समस्त सदस्यों का परिचय सत्र संपन्न हुआ। शाखा अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन दिया एवं शाखा सचिव सोनी अग्रवाल ने शाखा की गतिविधियों को विस्तार से समझाया। प्रथम सत्र में क्षेत्रीय सेवा गतिविधि संयोजक अर्चना मिश्रा ने शाखा द्वारा किए जा रहे सेवा के कार्यों की तारीफ की एवं इनमें और अधिक गति के लिए आह्वान किया। उन्होंने कहा संगठन सेवा के क्षेत्र में अपनी बड़ी पहचान बनाता जा रहा है यही हमारा उद्देश्य है कि निर्धन को लाभान्वित किया जा सके।
दूसरे सत्र में क्षेत्रीय गतिविधि संयोजक संस्कार श्रवण कुमार पाठक ने शाखा से आह्वान किया कि बाल संस्कार शिविर गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित होने से बच्चों को अधिक लाभ मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि जुलाई से शाखा के संस्कार के प्रकल्प गुरु वंदन छात्र अभिनंदन राष्ट्रीय समूह गान एवं भारत को जानो पर संगठित तरीके से कार्य करना फलदायक रहेगा। बैठक के तीसरे चरण में क्रांति गतिविधि संयोजक अलका कुशवाहा ने शाखा के प्रति कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिला की भागीदारी पर बोल दिया उन्होंने कहा कि केन्द्र से प्राप्त निर्देशों के अनुसार प्रतीक्षा काम की कुल संख्या का 40 प्रतिशत महिला सदस्य होना अपेक्षित है। क्षेत्र के अधिकारियों के उक्त प्रवासी से शाखा कार्य करने को कार्य करने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. उमा शर्मा, प्रांतीय संयोजक धीरज शुक्ला, प्रांतीय सहसंयोजक कैलाश नगरीया एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


