भिण्ड, 31 मई। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के सूक्ष्म संरक्षण में रविवार को कुम्हरौआ ग्राम व भिण्ड शहर में नशा व्यसन मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशाल जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशे की बढ़ती लत से बचाना और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वस्थ जीवनशैली के प्रति चेतना जगाना था।
जागरूकता रैली गायत्री मन्दिर प्रज्ञापीठ से शास्त्री चौक, हॉस्पिटल, परेड चौराहा, पुस्तक बाजार, सब्जी मण्डी, बिजली घर, होकर कुम्हरौआ ग्राम में वापसी मन्दिर प्रज्ञापीठ कुम्हरौआ पहुंची। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं ने ने हाथों में जागरूकता की तख्तियां लेकर समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया। कार्यक्रम के दौरान देव संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रणव पण्ड्या एवं शैल दीदी का शुभकामना संदेश पढ़कर सुनाया गया। संदेश में उन्होंने व्यसन मुक्त समाज की परिकल्पना को साकार करने के लिए युवाओं और बच्चों की भागीदारी को अनिवार्य बताया।
गायत्री परिवार के व्यसन मुक्ति जिला समन्वयक सुरेन्द्र सिंह चौहान, सह प्रमुख ट्रस्टी देवेन्द्र सिंह राजावत, जिला सचिव सत्यम सोनी ने बच्चों और ग्रामीणों व शहर के वार्डों को संबोधित करते हुए कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग मानसिक तनाव, अकेलापन और सामाजिक दबाव के चलते नशे की ओर बढ़ रहे हैं। उन्होंने चिंता जताते हुए कहा कि यह प्रवृत्ति अब केवल युवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि छोटे बच्चों और महिलाओं में भी देखने को मिल रही है, जो भविष्य के लिए एक गंभीर खतरा है। हमें समय रहते इसके खिलाफ एकजुट होना होगा। जागरूकता अभियान को सफल बनाने में जिला युवा प्रकोष्ठ समन्वयक प्रमोद सिंह, भदौरिया, बृजराज सिंह राजावत, सतेन्द्र सिंह सिकरवार, श्रीनिवास शर्मा, रामप्रकाश सविता, राजेन्द्र सिंह नरवरिया, सत्यम सोनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर गायत्री परिवार के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित विद्यालय के शिक्षक एवं ग्रामीण आदि मौजूद रहे, जिन्होंने गांव को नशा मुक्त बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


