भिण्ड, 31 मई। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत भिण्ड वीरसिंह चैहान ने ग्राम पंचायत गाता सचिव भरतलाल शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है तथा ग्राम पंचायत गाता सरपंच हेमाबाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
सीईओ जिला पंचायत ने बताया कि मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मेहगांव द्वारा प्राप्त प्रस्ताव अनुसार निर्माण कार्य में संलग्न एक व्यक्ति बादाम सिंह द्वारा बताया गया कि उनके द्वारा इस कार्य को कराये जाने का ठेका लिया है। जबकि निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत निर्माण कार्य अनुसार ठेके पर नहीं दे सकती। निर्माण स्थल पर पाई गई रेत लगभग 30 से 35 प्रतिशत धूल-मिट्टी का होना पाया गया। नीव में भरे जा रहे खण्डे को टायलेट के स्थान पर तथा अन्य स्थानों पर बिना सीमेंट रेत के गारे को सीधा धूल में रख दिया गया है। खण्डों के ऊपर चिनाई की गई ईटों पर फैलाया गया सीमेंट रेत का गारा पैर की ठोकर मारने से उखड़ रहा है, ऐसे गारे में ईंट को चिपकाने की क्षमता दिखाई नहीं दे रही है। कार्य पर कार्यरत मजदूर उत्तर प्रदेश के शहर कानपुर के रहने वाले पाए गए, निर्माण स्थल पर ग्राम पंचायत भरतलाल शर्मा सचिव उपस्थित नहीं मिले, इसलिए ठेकेदार मनमाने तरीके से कार्य कर रहा है।
कार्य स्थल पर मिट्टी भराई स्थल पर सूखी मिट्टी की भराई की जा रही है। पानी डालकर और कूटकर उसका कोम्पेक्शन नहीं किया जा रहा है, जिससे बाद में मिट्टी के धसकने तथा सामुदायिक भवन में दरारें आने या अन्य क्षति होने की आशंका बनी रहेगी। सचिव भरतलाल शर्मा का उक्त कृत्य कार्य के प्रति लापरवाही एवं शासन के नियमानुसार कार्य न किए जाने के कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलबंन काल में इनका मुख्यालय जनपद पंचायत मेहगांव नियत किया गया है। इसके साथ ही जनपद पंचायत मेहगांव की ग्राम पंचायत गाता की सरपंच का कृत्य मप्र पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम के प्रावधान के प्रतिकूल है, जो शासकीय कार्य में लापरवाही एवं उदासीनता के साथ-साथ अनुशासन हीनता की श्रेणी में आता है। सीईओ ने नोटिस जारी कर तीन दिन के अंदर समक्ष में उपस्थित होकर जवाब मांगा है।
Monday, September 28
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


