भिण्ड, 28 मई। बकरी पालन के लिए कूट रचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरीके से 9 लाख 60 हजार 460 रुपए के गवन के मामले में पशु पालन विभाग भिण्ड के लिपिक, जिला सहकारी बैंक अटेर के मैनेजर एवं अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
जानकारी के अनुसार डॉ. स्वदेश थापक जिला नोडल अधिकारी पशु पालन एवं डेयरी विभाग जिला भिण्ड ने शहर केातवाली में आवेदन देकर बताया कि एक अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के मध्य पशु पालन एवं डेयरी विभाग भिण्ड से बकरी पालन योजना के तहत कूट रचित दस्तावेज तैयार कर बैंक मैनेजर एवं अन्य की सांठगांठ से बकरी पालन के लिए 9 लाख 60 हजार 460 रुपए की राशि का गवन किया गया, जो विभागीय जांच में स्पष्ट हुआ है। जांच के आधार पर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर गबन करने वाले सुशील कुमार शाक्य सहायक ग्रेड-3 योजना शाखा लिपिक पशुपालन विभाग भिण्ड व देशराज नरवरिया बैंक मैनेजर जिला सहकारी बैंक अटेर एवं अन्य के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


