भिण्ड, 28 मई। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में विद्युत समस्या निदन हेतु न्यू 33 केवी 11 केवी आईजीसी विद्युत उपकेन्द्र बनकर तैयार हो गया है। जिसमें गुरुवार को दोपहर 2:50 बजे 8 एमबीए ट्रांसफार्मर में टेस्टिंग कर कनेक्शन देकर चार्ज पर लगाया गया। नवीन विद्युत उपकेन्द्र बनने से उद्योग क्षेत्र की लघु इकाइयों एवं शहरी विद्युत उपभोक्ताओं के साथ-साथ ग्रामीण इलाके में इसको किसानों एवं घरेलू उपभोक्ताओं को इसके चालू होने पर लाभ होगा बार-बार विद्युत सप्लाई में आ रही बाधाओं पर भी अंकुश लगेगा। यह जानकारी देते हुए उद्योग क्षेत्र के उप महाप्रबंधक हरिश मेहता ने दी।
मेहता ने बताया कि अभी तक हरिरामपुरा पर 33 केवी 11 केवी का पुराने उपकेन्द्र से काम चल रहा था, जिस पर उद्योग क्षेत्र एवं शहरी ग्रामीण उपभोक्ताओं को लोड अधिक होने से बार-बार बिजली सप्लाई अवरुद्ध हो जाती थी, इसके शीघ्र चालू होने से जनता को राहत मिलेगी।
ज्ञात रहे कि न्यू विद्युत सब स्टेशन उद्योग क्षेत्र में बढ़ती उद्योग लघु कार्यों की एक करोड़ 25 लख रुपए की लागत से एमपी आईडीसी द्वारा सिद्ध बाबा रोड पर बनाया गया है, इसकी स्वीकृति प्रथम सितंबर माह 2025 को निर्माण कार्य चालू हुआ था जो आज कंप्लीट हुआ। उप महाप्रबंधक ने अपने उपकेन्द्र पर जाकर समस्त कर्मचारियों-अधिकारियों के साथ उसे 8वां ट्रांसफारर्म को कनेक्शन देकर टेस्टिंग किया गया और चार्ज पर चालू कर दिया गया। यह अभी तक हरिराम पुरा पर बना विद्युत सप्लाई उपकेन्द्र 5 फीटर पर चालू था और इसके चालू होने पर चार और बढ़ जाएगे जिससे राहत मिलेगी।
Thursday, July 30
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


