भिण्ड, 28 मई। मेहगांव जनपद के अंतर्गत गाता गांव में 25 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण हो रहा है, जिसमें ग्रामीणों के बारात ठहरने और अन्य कार्यक्रम के लिए तैयार किया जा रहा है। ग्रामीण रामजीलाल, रामनरेश का कहना है कि सरपंच द्वारा निर्माणधीन सामुदायिक भवन में घटिया क्वालिटी की सामग्री का इस्तेमाल हो रहा है तथा सासन के मापदण्डों के हिसाब से सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा है जिससे भवन समय से पहले ही क्षतिग्रस्त होने की संभावना है।
ग्रामीणों का कहना है सरपंच द्वारा पंचायत के मजदूरों को दरकिनार करके अन्य जिलों के मजदूरों से कार्य करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनपद सीओ से मांग की है कि सामुदायिक भवन की जाच कर दोषियों पर कार्यवाही की जानी चाहिए।
इनका कहना है:
”आपने संज्ञान में लाया है, मैं निष्पक्ष जांच करवाता हूं, यदि लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
राजीव मिश्रा, जनपद पंचायत मेहगांव


