भिण्ड, 27 मई। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर नगर ब्लॉक कांग्रेस भिण्ड द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ. राधेश्याम शर्मा ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई, आजादी की लड़ाई में वह 9 बार जेल गए, उन्होंने भारत के पुनर्गठन के रास्ते में उभरी हर चुनौती का समझदारी पूर्वक सामना किया। जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। उन्होंने योजना आयोग का गठन किया, विज्ञान और प्रौद्योगिकी के विकास को प्रोत्साहित किया और तीन लगातार पंचवर्षीय योजनाओं का शुभारंभ किया। उनकी नीतियों के कारण देश में कृषि और उद्योग का एक नया युग शुरु हुआ। नेहरू ने भारत की विदेश नीति के विकास में प्रमुख भूमिका निभाई।
नगर कांग्रेस अध्यक्ष संतोष त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू ने धनाढ्य परिवार से होने के बाद भी भारत की स्वतंत्रता की लड़ाई में भाग लिया, स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात की भारतीय राजनीति में केन्द्रीय व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी के संरक्षण में वे भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सर्वोच्च नेता के रूप में उभरे और उन्होंने 1947 में भारत के एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में स्थापना से लेकर 1964 तक अपने निधन तक भारत का शासन किया। नेहरू जी ने भारत में शिक्षा के क्षेत्र में एम्स, आईआईएम, आईआईटी की स्थापना की, उनके समय में ही भारत उद्योग के क्षेत्र में भी आगे बढ़ा। 1947 में वे स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। अंग्रेजों ने करीब 500 देशी रजवाड़ों को एक साथ स्वतंत्र किया था और उस समय सबसे बड़ी चुनौती थी उन्हें एक झंडे के नीचे लाना। इस अवसर पर डॉ. अरविन्द शर्मा, बृजेन्द्र सिंह भदौरिया मुन्ना, प्रमोद दीक्षित पीसी, गजेन्द्र सिंह यादव, संजय सिंह यादव, गयाराम शाक्य, गोलू जैन आदि उपस्थित थे।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


